फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning to EO, improve the system

ईओ को चेतावनी, कार्यप्रणाली में करें सुधार

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Warning to EO, improve the system
मुजफ्फरनगर। नगर विकास मंत्री के सफाई व्यवस्था पर जताए गए असंतोष को लेकर डीएम सीबी सिंह ने ईओ हेमराज की जमकर क्लास ली। कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी। ईओ से सफाई व्यवस्था व अन्य कामकाज के लिए जो भी सवाल किए, उनका वह जवाब देने के बजाये बगले झांकते नजर आए। डीएम ने व्यवस्था में सुधार के लिए एडीएम प्रशासन अमित सिंह को पालिका के नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए आये थे। जिला पंचायत सभागार में अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि वह नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है। इस प्रकरण में डीएम सीबी सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए बृहस्पतिवार शाम ईओ पालिका हेमराज सिंह को अपने कैंप कार्यालय पर तलब किया। डीएम ने इस मीटिंग के लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को भी आमंत्रित किया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और कूड़ा निस्तारण के साथ ही सभासदों के वार्डों की समस्याओं, पालिका के विभागीय कामकाज और ठेकेदारों व फर्मों का कार्य उपरांत भुगतान आदि मामलों पर वार्ता हुई। शहर में बनी समस्याओं और विवादों को भी इस मीटिंग में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने डीएम के सामने अपना पूरा पक्ष रखते हुए बताया कि जो कार्य ईओ करना चाहिए वह उन्हें खुद करना पड़ रहा है। पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लटकाया जाता है और विवाद उत्पन्न किए जाते हैं, तो डीएम ने इस पर ईओ से जवाब मांगा, जिस पर वह निरूत्तर रहे।

शहर में कूड़ा निस्तारण से लेकर अन्य जानकारी ईओ सही ढंग से नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने ईओ को जमकर लताड़ पिलाई और चेतावनी दी कि यदि पालिका में कामकाज का स्तर सुधारा नहीं गया और कार्यप्रणाली को नहीं बदला तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी। पालिका के कार्यों में गति लाने और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम प्रशासन अमित सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed