फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ward delimitation work intensified in the municipality

20 अक्तूबर तक पालिका में वार्ड परिसीमन का काम होगा पूरा

Thu, 13 Oct 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ward delimitation work intensified in the municipality
20 अक्तूबर तक करना होगा वार्ड परिसीमन का कार्य
विज्ञापन

11 गांवों के जुड़ने पर नगर पालिका में बढे़ंगे दस वार्ड
2011 की जनगणना के आधार पर 60 हजार की आबादी पर होगा एक वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में वार्ड परिसीमन का कार्य 20 अक्तूबर तक पूरा करना होगा। शासन ने प्रशासन को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पालिका में 60 वार्ड बनेंगे। 11 गांवों की आबादी बढ़ने के बाद दोबारा वार्ड परिसीमन हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार कर इसमें 15 गांवों का क्षेत्रफल और 11 गांवों की आबादी को शामिल किया है। जिन गांवों की आबादी को जोड़ा गया है, इन्हें अब पालिका के वार्ड के रूप में मान्यता दी जाएगी। अब से पहले पालिका में 50 वार्ड थे। आबादी बढ़ने से वार्ड की संख्या बढे़गी। नगर पालिका में अधिकतम 60 वार्ड हो सकते हैं।
विज्ञापन

शासन से आदेश आया है कि पालिका को 60 वार्डों में विभाजित किया जाएगा। वार्ड परिसीमन का कार्य 20 अक्तूबर तक पूरा होना चाहिए। ईओ हेमराज ने बताया कि नगर पालिका कर्मियों के साथ तहसील के कर्मचारी भी वार्ड परिसीमन में सहयोग करेंगे। वार्ड परिसीमन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 2011 कर जनगणना के आधार पर 60 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से होगा कार्य
जिल की निकायों के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शासन ने 20 अक्तूबर तक वार्ड परिसीमन पूरा करने के लिए कहा है। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed