फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wanted accused arrested in three divorce case

तीन तलाक मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in three divorce case
ककरौली। पुलिस ने तीन तलाक के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी महिला ने एक माह पूर्व अपने पति के विरुद्ध मारपीट करने, दहेज की मांग पूरी न करने के बाद तीन तलाक देने के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि आरोपी पति उसके साथ आए दिन मारपीट करते हुए दहेज की मांग करता था। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का तीन साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने आरोपी पति सलीम पुत्र फारुक निवासी गांव खेड़ी फिरोजाबाद को जौली रोड रुडक़ली के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से छुरी भी बरामद की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बचन सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed