फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wall of corruption without rebar demolished at midnight, stop on payment

Muzaffarnagar News: आधी रात गिराई गई बिना सरिये वाली भ्रष्टाचार की दीवार, भुगतान पर रोक

Sat, 10 Jan 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Wall of corruption without rebar demolished at midnight, stop on payment
मुजफ्फरनगर। सुजड़ू क्षेत्र में जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नाले में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पीडब्लूडी की ओर से थर्ड पार्टी जांच में खुलासा हुआ। नाले की 30 मीटर लंबी दीवार बिना सरिया डाले ही बना दी गई।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में अनियमितता पाए जाने पर बिना सरिया के तैयार की गई दीवार को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। ठेकेदार फर्म के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। पालिका के एई नेपाल सिंह और जेई राजीव सोनकर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सुजड़ू वार्ड तीन में खालापार-सुजड़ू संपर्क मार्ग पर दूध डेरी से फास्ट फूड की दुकान तक 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि से लगभग 34 लाख रुपये की लागत से 30 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इस निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पालिका के निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी जांच की जिम्मेदारी निभा रहे पीडब्लूडी एई कामेश्वर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि सड़क से सटी हुई आरसीसी की दीवार में निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार के सरिये का प्रयोग नहीं किया गया था। बृहस्पतिवार रात को पालिका चेयरपर्सन और ईओ ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मामला सही पाए जाने पर इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया, जिसने तकनीकी परीक्षण किया। परीक्षण में आरसीसी संरचना में मानकों के अनुरूप सरिये का न होना और सामग्री की गुणवत्ता का असंतोषजनक होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed