फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wall fell tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, महिला की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wall fell tractor collision
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के गांव खेड़ी सराय में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई और एक बच्ची बुरी तरह से घायल हुई। जबकि चार बच्चों को दीवार के मलबे से सुरक्षित बचा लिया गया। परिजनों ने बिना कानूूनी कार्रवाई के महिला के शव को दफना दिया।
विज्ञापन


खेड़ी सराय निवासी शबलू की पत्नी भूरी (32) बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:00 बजे अपने मकान में बाहर की ओर दीवार के नीचे बनी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस के इरफान पुत्र कलवा ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली बैक किया तो ट्रॉली शबलू की दीवार से टकरा गई। ट्रॉली की टक्कर से दीवार ढह गई और सारा मलबा दीवार के नीचे बैठी भूरी और उसके पास बैठे पांच बच्चों के ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


इस मलबे में भूरी, उसकी आठ साल की बेटी हदीसा को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने मलबे मे दबी डेढ़ साल की सोफिया, गजाला (4), अलीशा (6) और चार माह के शाहिद को किसी तरह से निकाल कर बचा लिया। परिजन गंभीर घायल भूरी और हदीसा को लेकर मेरठ के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में भूरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के जेठ मंजूर ने बताया कि मेरठ में डॉक्टरों ने भूरी को मृत घोषित कर दिया। घायल हदीसा को उपचार दिलाकर परिजन गांव पहुंचे और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के महिला के शव को दफना दिया। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed