{"_id":"580e5e874f1c1bcc75bc2b05","slug":"walking-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी : जयंत चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी : जयंत चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
पैदल यात्रा निकालते जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गांव तिसंग से नूनीखेड़ा गांव तक छह किमी की पदयात्रा निकाल कर शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी में जान फूंकने की कोशिश की। पदयात्रा के बाद जयंत चौधरी नूनीखेड़ा घटायन में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचे। सभा में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है तथा किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
सोमवार को लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी साढे़ चार बजे गांव तिसंग में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिसंग से पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा गांव मनफोड़ा, सोहजनी, घटायन, नूनीखेड़ा तक छह किमी तक निकाली गई।
पदयात्रा के बाद नूनीखेड़ा घटायन सर्वोदय इंटर कालेज में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था से सभी समाज के लोग त्रस्त है। प्रदेश सरकार ने जनता से झूठे वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य न करके मिल मालिकों व अन्य को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में रालोद की सरकार बनी तो, किसानों के साथ आम जनता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसान हित में कार्य करते हुए गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर उनके खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से देश पर शहीद हुए जवानों के लिए शहीद स्मारक ग्राम योजना संचालित करने की मांग की। जिससे शहीद जवान के पैतृक गांव व उसके परिवार के लिए विशेष योजना लागू हो।
अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शास्त्री की और संचालन जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया। पदयात्रा में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, चौधरी मुस्ताक, पूर्व प्रमुख बिल्लू चौधरी, जयपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह सैनी, सलमान जैदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमानागर, मंडल युवा अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अनंगपाल राठी, यशपाल नागर, संजय राठी, छोटी बेगम, अशोक, विपिन मेंहदीयान, रविंद्र पटेल, बिजेंद्र, सतेंद्र कार्यकर्ता शामिल रहे।