फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting took place under strict vigil, DM-SSP toured

कड़ी चौकसी में हुआ मतदान, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

Thu, 10 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Voting took place under strict vigil, DM-SSP toured
मुजफ्फरनगर : ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने जाता परिवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कड़ी चौकसी में हुआ मतदान, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व एसएसपी सहित सभी अधिकारी जिले में भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने इस दौरान वोट डालने के बाद सभी से घर जाने व मतदान केंद्र के बाहर भीड़ न लगाने की अपील की। उधर, व्यवस्था, सुरक्षा बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र पैरामिलिट्री के हवाले रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने बूथों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारी मतदान शुरू होते ही पुलिस बल साथ मतदान केंद्रों के भ्रमण पर निकले। दोनों अधिकारियों ने सभी वनरेबिल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुरक्षा, व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों की विशेष तौर पर निगाहें सिसौली, बुढ़ाना क्षेत्र व खतौली विधानसभा क्षेत्र पर रहीं। इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वनरेबिल व क्रिटिकल मतदान केंद्र थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने, अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने तथा मतदान करने आये लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने नगरीय क्षेत्र व एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने देहात क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था संभाली। बिना आइडी लिए किसी भी वोटर के वोट नहीं डलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed