फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting today for 267 operators on 61 committees in security cordon

Muzaffarnagar News: सुरक्षा घेरे में 61 समितियों पर 267 संचालकों के लिए आज मतदान

Sat, 18 Mar 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Voting today for 267 operators on 61 committees in security cordon
दूधली समिति पर मतदान के लिए बैरिकेड़िग कराते अधिकारी
- 09 सेक्टर और 04 जोन में बांटकर बनाई व्यवस्था जिले में
विज्ञापन

10 बजे सुबह से शाम चार बजे तक चलेगी मतदान की प्रक्रिया, इसके बाद मतगणना
- मतदान केंद्रों पर भिजवाई गई चुनाव सामग्री, पुलिसबल तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले की 61 सहकारी समितियों के 267 संचालक पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्था के लिए चार जोन और नौ सेक्टर बनाए गए हैं। चुनाव सामग्री केंद्रों पर पहुंच गई है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एआर कोआपरेटिव रत्नाकर ने बताया कि मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री भिजवा दी गई है। प्रत्येक बूथ पर चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिले में तीन सौ संचालकों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब केवल 61 समितियों के 267 संचालक पदों पर चुनाव होना है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना होगा। पुलिस के कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, संचालक पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। सभापति और उपसभापति के संभावित उम्मीदवारों ने भी रणनीति तैयार की। निर्विरोध चुने गए संचालकों से संपर्क किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


267 पद और एक लाख मतदाता
संचालक पद के चुनाव में शनिवार को 267 पदों के लिए एक लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगा। इसके बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।

यहां है सबसे ज्यादा मतदाता
अमीरनगर वार्ड पर 948, अंतवाड़ा में 928 और बुढ़ाना समिति के वार्ड एक में 840 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


चरथावल में सबसे ज्यादा प्रत्याशी
चरथावल समिति के वार्ड दो के लिए सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा नंगला बुजुर्ग में छह, पीपलशाह में पांच और मोरना में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।


अधिकतर जगह कांटे का मुकाबला
समितियों के अधिकतर वार्डों में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिससे कांटे का मुकाबला होने के आसार बने हुए हैं। तीन प्रत्याशी होने से कई जगह त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

इन समितियों पर नहीं होगा चुनाव
जिले की कुरथल, कुटबी और भौरा खुर्द समिति पर संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। इस वजह से तीनों समितियों ंपर चुनाव नहीं होगा। इसके अलावा विवाद के चलते जसोई समिति का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। यहां भी चुनाव नहीं होगा। ऐसे में जिले की 65 में से सिर्फ 61 समितियों पर चुनाव होंगे।


माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्ती
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि चुनाव और मतगणना के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। चुनाव पूरी तरह शांति और पारदर्शिता से कराए जाएंगे।

इन पर रहेगी प्रशासन की नजर
जिले में बघरा, बडेढ़ी, पुरकाजी, भूम्मा समिति को संवेदनशील मानते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed