{"_id":"6445816b3dd1cd2b930eb0d4","slug":"voters-reminding-leaders-about-road-and-cleanliness-muzaffarnagar-news-c-14-1-199768-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नेताओं को सड़क और सफाई की याद दिला रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नेताओं को सड़क और सफाई की याद दिला रहे मतदाता
Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
भौराकलां। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर कस्बा सिसौली किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्ष 1987 में भारतीय किसान यूनियन के अस्तित्व में आने के पश्चात चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कस्बे को विश्वविख्यात कर दिया। कस्बे का काली सिंह सिद्ध पीठ मंदिर दूर-दराज तक के श्रद्धालुओं और विश्वास का केंद्र है। चुनाव में सड़क और सफाई मुख्य मुद्दा है। कस्बे के लोग प्रत्याशियों को सड़क और सफाई कराने की मांग भी रख रहे हैं।
कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ तो पहले अध्यक्ष लाला राम चंद्र सहाय चुने गए थे। कस्बे का विकास नगर पंचायत के चुनाव में हमेशा प्रमुख मुद्दा रहा है, लेकिन अभी तक कस्बे में विकास को गति नहीं मिल सकी।
कस्बे के मध्य बह रहा सिंचाई विभाग का नाला कस्बा वासियों के जी का जंजाल है। सफाई ना होने के कारण गंदगी से अटा पड़ा है। बदबू के कारण कस्बा वासियों का जीना दूभर है। कस्बे के अधिकांश हिस्से की जल निकासी मुख्य बाजार से होकर निकलती है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश, सतेंद्र सिंह, सुरेशचंद सिंघल आदि ने बताया कि हल्की बारिश में मुख्य बाजार की सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है और बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है, जिससे दुकानदारों का हर वर्ष आर्थिक नुकसान होता है। बाजार की सड़क खस्ताहाल है, सड़क में बने गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था, इसके बाद मुख्य मार्ग सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई। मुख्य मार्ग की सड़क एवं जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका।