{"_id":"64539180ffaa12ef4a0ff964","slug":"voters-faces-blossomed-after-seeing-the-pink-booth-muzaffarnagar-news-c-14-1-210875-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गुलाबी बूथ देखते हुए खिल गए मतदाताओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गुलाबी बूथ देखते हुए खिल गए मतदाताओं के चेहरे
विज्ञापन
वोट देने पहुंचे लोग भी बूथों को सजे देख खुश हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मतदाताओं के बीच गुलाबी बूथों को लेकर उत्साह रहा। मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक निकाय में बूथ बनाए गए थे। शहर में नई मंडी के जीसी पब्लिक को पिंक बूथ बनाया गया । बूथ को गुब्बारों और अन्य सजावट से भव्य रूप दिया गया। यहां वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में बूथ की सजावट देखकर खुशी दिखाई दी।
निकाय चुनाव में लोगों में मतदान के प्रति आकर्षण पैदा करने को प्रत्येक निकाय में एक मतदान केंद्र पर पिंक बूथ बनाया गया। शहर में जीसी पब्लिक स्कूल को पिंक बूथ के रूप में सजाया गया। स्कूल के गेट को ही गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल के परिसर में वोटर पर्ची का मिलान करने के लिए महिला कर्मचारी मौजूद रही। मतदान केंद्र के सभी बूथों को गुब्बारे आदि से सजाकर भव्य रूप दिया गया।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मतदाताओं को लुभाने और अच्छी व्यवस्था देने के लिए जिले में दस मतदान केंद्रों पर पिंक बूथ बनाए गए। इन बूथों पर पहुंचने वालों को अच्छा भी लगा और लोग खुश नजर आए।