फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vote not found in his own village

अपने ही गांव में धराशायी हो गए महारथी  

Thu, 16 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vote not found in his own village
voter - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक के आगे सब बेबस हो गए। कई प्रत्याशी ऐसे रहे हैं, जो अपने गांव में ही चुनाव हार गए। पुरकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार अपने गांव पचेंडा में हार गए। रालोद प्रत्याशी छोटी बेगम भी अपने कस्बे में वोट नहीं पा सकी।       
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबले में रहे प्रत्याशी अपने ही गांव में हारे हैं। पुरकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार अपने गांव पचेंडा में चुनाव हार गए। मुस्तफाबाद और पचेंडा में दीपक कुमार को 1170 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के प्रमोद ऊंटवाल को इस गांव में 2589 मत मिले।
विज्ञापन


चरथावल से सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को मुकुंदपुर के तीन बूथों पर 421 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के विजय कश्यप को 800 वोट मिले हैं। बसपा के अनिल कुमार भी 1218 मत लेकर दीपक कुमार से ऊपर आ गए। रालोद प्रत्याशी छोटी बेगम पुरकाजी कस्बे की हैं, कस्बे के लोगों ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। 16 बूथों पर उन्हें मात्र 142 वोट ही मिल पाए। कांग्रेस यहां पहले और भाजपा दूसरे स्थान पर रही।       
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजडू में गच्चा खा गया राना परिवार      
मुजफ्फरनगर। सुजडू गांव के सहारे राजनीति करने वाले राना परिवार को अपने ही गांव में चुनौती का सामना करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी नूरसलीम राना को अपने गांव में 5590 वोट मिले। सपा के मुकेश चौधरी को 5469 वोट मिले। जबकि पूर्व के चुनावों में राना को यहां से थोक में वोट मिलते थे। बसपा के पूर्व सांसद कादिर राना भी भाई के लिए यहां कोई चमत्कार नहीं कर सके।       


राजपाल सैनी के गांव में बसपा को 70 वोट      
मुजफ्फरनगर। जिले के बसपा नेता और पूर्व सांसद राजपाल सैनी के गांव में भी बसपा की हालत पतली रही है। बसपा प्रत्याशी सईदा बेगम को गांव के दोनों बूथों पर मात्र 70 वोट मिले हैं,  जबकि भाजपा के उमेश मलिक को गांव से 950 वोट मिले हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed