फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Volleyball tournament won by Physical Education Department

वालीबॉल टूर्नामेंट शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने जीता

Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Volleyball tournament won by Physical Education Department
श्रीराम कॉलेज में लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वालीबाल टूर्नामेंट शारीरिक शिक्षा विभाग ने जीता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे खेल सप्ताह के छठे दिन वालीबाल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। वालीबॉल महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने प्राप्त किया।
एथलेटिक्स मीट में डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के सत्यम चौधरी तथा महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की वैशाली बालियान ने प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति और पुरुष वर्ग में अर्जुन रहे। 800 मीटर एवं 1500 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर उड़न परी शारीरिक शिक्षा विभाग की अर्पिता सैनी रही। वहीं 800 मीटर और 1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में शारीरिक शिक्षा विभाग के यश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में ज्योति, भारती, इकरा और पुरुष वर्ग में अर्जुन, शाहरुख, जुनैद पहले तीन स्थानों पर रहे। 800 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में अर्पिता प्रथम, इकरा नाज द्वितीय रहीं। 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में यश, शाहरुख पहले दो स्थानों पर रहे। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की वैशाली बालियान ने प्रथम, रिया चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सत्यम प्रथम, मीर दाउद द्वितीय रहा। लंबी कूद के शिवानी, विशाखा, शिखा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। फुरकान, फैजल खान, प्रद्युम्न प्रसाद लंबी कूद के विजेता बने। इस अवसर पर डॉ पुरुषोत्तम, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ अब्दुल अजीज खान, अमरदीप, संदीप, अनुज, संदीप राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed