फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vivek said for the last time, Papa, go to aunt's house comfortably

Muzaffarnagar News: आखिरी बार बोले विवेक, पापा आराम से जाना बुआ के घर

Mon, 04 Nov 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vivek said for the last time, Papa, go to aunt's house comfortably
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। किसान संतरपाल देशवाल के इकलौते बेटे नायक विवेक देशवाल की मौत से गम का माहौल है। विवेक ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिता से फोन पर बातचीत की थी। बेटे ने कहा था कि कल भैया दूज है। बुआ के घर शामली कोथली लेकर जाओगे तो आराम से जाना। इसके बाद दोबारा पिता की बात नहीं हुई।
विज्ञापन

नौ साल पहले विवेक सेना में भर्ती हुआ था। इकलौते बेटा अपने परिवार का सहारा था। हंसी-खुशी से जिंदगी गुजर रही थी, लेकिन निधन के समाचार से परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से कॉल कर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

नायक की शादी 2016 में धीराहेडी निवासी इंदु के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पांच वर्षीय पुत्र रुद्र और तीन साल की बेटी सान्वी है। शहीद लांस नायक की माता लोकेश का अप्रैल माह में बीमारी के चलते निधन हो गया था, तब वह अवकाश लेकर घर आया था। पत्नी और बच्चे गांव के घर पर ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed