फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Visited Hyderpur Wetland Lake

हैदरपुर वेटलैंड झील का जायजा लिया

Thu, 24 Sep 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Visited Hyderpur Wetland Lake
गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड झील के कार्यक्रम में बोलते अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
हैदरपुर वेटलैंड झील का जायजा लिया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मंडलायुक्त संजय कुमार नेे गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड झील का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने हैदरपुर झील वेटलैंड क्षेत्र के गांव निजामपुर में सर्वप्रथम नमामि गंगे गंगा प्रहरी केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र के नौ गांवों को चुना गया है, जिसमें निजामपुर पहला गांव है, जहां महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी एक कार्यक्रम हुआ था, लेकिन कोविड-19 जैसी महामारी के मद्देनजर ज्यादा भीड़ नहीं जुटा सकते। सोशल डिस्टेंसिंग का भी हमें ध्यान रखना है। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई-बुनाई की नई तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। पुरुषों को भी इस नई व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि वेटलैंड हैदरपुर झील पर कुछ रिक्शा व ई-रिक्शा वन विभाग द्वारा बनवाए जाएंगे। इच्छुक क्षेत्र के लोगों को यह ई-रिक्शा दिलवाए जाएंगे। हैदरपुर झील पर आने वाले पर्यटक को उक्त रिक्शा चालक घुमाएंगे। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक लोगों को बाकायदा ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी और सभी को यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी पांच अक्तूबर को हैदरपुर वेटलैंड झील पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लें। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ आलोक कुमार यादव, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीएम जानसठ अमृता पाल कौर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन बहुखंडी, वन दरोगा सूरज कुमार सहित कई जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed