फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vishal ran 121 km on Ambedkar Jayanti

आंबेडकर जयंती पर विशाल ने लगाई 121 किमी की दौड़

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vishal ran 121 km on Ambedkar Jayanti
जानसठ। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 131वें जन्मोत्सव पर समाज को जागरूक करने के लिए युवक द्वारा 121 किलोमीटर की दौड़ व सात वर्षीया हरियाणा की बच्ची द्वारा 21 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। जिन्हें अंबेडकर समिति द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दौड़ सुबह चार बजे शुरू की और शाम को पूरी हुई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार निवासी विशाल कुमार ने जानसठ के आंबेडकर भवन से दौड़ प्रतियोगिता शुरू की गई। मेरठ के बेगम पुल स्थित आंबेडकर चौक का चक्कर लगाकर वहां से वापस लौटकर 121 किलोमीटर की दौड़ पूरी की गई। इस दौरान उनके साथ हरियाणा से रिश्तेदारी में जानसठ में आई सात वर्षीया बच्ची मानवी द्वारा 21 किलोमीटर की दौड़ की गई।
विज्ञापन

धावक विशाल कुमार ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर 131वें जन्मदिवस पर समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जिससे समाज के युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखा कर अपने समाज व अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। जानसठ में अंबेडकर भवन पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों धावकों विशाल कुमार के अलावा मानवी, आदित्य, गौरव अजीत व अनुज सागर को कस्बे के समाजसेवी अश्वनी चौधरी, रजनीश उर्फ मोनी, विकास गुप्ता, सभासद सुनील कश्यप, अंबेडकर समिति के महासचिव ईश्वर सिंह जाटव द्वारा धावक को शील्ड व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता प्रदीप राणा, शेर सिंह, सुखबीर सिंह, मा. दिनेश, शिवकुमार, स्वराज, बंटी जाटव, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed