फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vipul used to roam around with a knife, was nicknamed bloody...did not get the post of headman

Muzaffarnagar News: चाकू लेकर घूमता था विपुल, नाम पड़ा खूनी...नहीं मिली प्रधानी

Thu, 13 Aug 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vipul used to roam around with a knife, was nicknamed bloody...did not get the post of headman
- अदालत ने लिखा, संगठित गिरोह चलाया...भाड़े पर की हत्याएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भभीसा के किसान पवन कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी रहे विपुल खूनी के अपराधी इतिहास और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ का हवाला भी दिया। कुख्यात सुशील मूंछ के शॉर्प शूटर ने संगठित गिरोह चलाया। भाड़े पर हत्या की। खूनी पर कुल 39 केस में हत्या के ही छह मुकदमे दर्ज थे।
कांधला ब्लॉक का बीडीसी रहा। मां और पत्नी को प्रधानी का चुनाव लड़ाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बार भी वह चुनाव की तैयारी में जुटा था लेकिन मुठभेड़ में मारा गया। गांव में चाकू लेकर घूमने और झगड़ों के कारण नाम खूनी पड़ गया।
विज्ञापन

अदालत ने लिखा कि विपुल खूनी की लंबी आपराधिक हिस्ट्री रही, जिनमें गैंगस्टर के ही चार मामले दर्ज किए गए थे। वह सुपारी किलर था और पवन की हत्या के आरोपी उसके लिए काम करते थे। बागपत में पिछले महीने 25 जुलाई को हुई मुठभेड़ का ब्योरा भी फैसले में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण बताते कि बीडीसी से विपुल ने राजनीति की शुरूआत की थी। कामयाबी मिली तो फिर प्रधानी का सपना देखा। मां और पत्नी को चुनाव लड़ाया लेकिन हार गया। इस बार खुद तैयारी कर रहा था लेकिन मुठभेड़ में मारा गया।

---------
फांसी पाने वाले किसी अपराधी पर कितने मुकदमे
- राजीव उर्फ छोटू : अपराधी पर कुल तीन मुकदमे हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी कांधला थाने में दर्ज कराई गई थी।
----
- रामवीर : अपराधी रामवीर पर हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के कुल तीन केस हैं। तीनों कांधला थाने पर दर्ज है।
---
- राहुल उर्फ बोसी : विपुल खूनी गैंग के शूटर राहुल उर्फ बोसी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, गंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट के मामले है। एक मामला बागपत के रमाला थाने में दर्ज हैं, जबकि अन्य कांधला थाने में दर्ज कराए गए थे।
------
- हरेंद्र : अभियुक्त पर 10 प्राथमिकी है। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम के मामले गढ़ीपुख्ता, कांधला और बाबरी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed