फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vipin Pradhan arrested in labour harassment case

Muzaffarnagar News: मजदूरों के उत्पीड़न के मामले में विपिन प्रधान गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vipin Pradhan arrested in labour harassment case
विपिन मांडी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी प्रकरण में पुलिस ने आरोपी विपिन प्रधान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को मजदूरों को धमकाने, उत्पीड़न और धमकी देने का आरोपी बनाया गया है। भतीजे मुख्य आरोपी अंकित बालियान को पलवल में सरेंडर करने में भी विपिन की भूमिका संदिग्ध मिली थी। आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र खारिज हो चुका है।
विज्ञापन

तितावी पुलिस व एसओजी टीम ने 22 जून को गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी पर छापा मार कर एक दर्जन मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था। पुलिस इस मामले में मांडी निवासी प्रदीप बालियान, रबित, अंकित बालियान व बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के चाचा विपिन बालियान को तितावी पुलिस घटना के बाद से तलाश रही थी। तितावी पुलिस ने मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसे वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये है आरोप
- विवेचक जयवीर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए यातनाएं देकर काम कराया जाता था। बंधनमुक्त कराए जाने पर मजदूरों ने यह जानकारी दी थी। इस मामले में अब फैक्टरी मालिक के चाचा विपिन प्रधान को गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह भी मजदूरों को धमकाता था। मारपीट भी करता था। अन्य आरोपियों के साथ ही उस पर भी मजदूरों को बंधक बनाना, यातनाएं देना, मारपीट करना, डराना व धमकाना, मानव तस्करी, जबरन काम कराने का आरोप है।
----
इस तरह हरियाणा पुलिस ने बनाया आरोपी
आरोपी विपिन की जमीन मांडी में फैक्टरी के पीछे है। उसका अपनी जमीन व फैक्टरी में आना-जाना लगा रहता था। इसके अलावा हरियाणा की पलवल के होडल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अंंकित बालियान को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि विपिन ने षड्यंत्र रच कर वहां पुलिस ने गिरफ्तार कराया था। इस मामले में पलवल पुलिस ने विपिन बालियान को षड्यंत्र का आरोपी बनाया था।
--
ये था मामला
मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। पुलिस ने अब से पहले इस मामले में फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी में मजदूरों को लाने का काम करने वाले मांडी निवासी रबित को गिरफ्तार किया था। सभी मजदूरों को उनके घर भिजवाया जा चुका हैं।
--
बंधन मुक्त कराएं मजदूर
- रामू, नैनीताल
सोनू चौहान, आगरा
संतोष हेमाराम, बिहार
शिवम कुमार, औरैया
नारायण मेताव, छत्तीसगढ़
राज हंस, बिहार
रंजीत, मुजफ्फरपुर
उज्ज्वल, बिहार
दिलशाद, अमरोहा
जगदीश, सीतापुर
साहिल, सोनीपत
संतोष हैनवरण, निवासी बिहार
--
दो आरोपियों पर नेपाल के अर्जुन की हत्या का आरोप
पुलिस ने बढ़ाई थी हत्या की धारा विवेचक के अनुसार, पुलिस ने एक दर्जन मजदूरों को मुक्त कराया था। जबकि एक मजदूर का 2025 में मांडी के जंगल से शव मिला था। उस शव को पुलिस ने मजदूरों के बयानों व जांच के बाद फैक्टरी के मजदूर नेपाल निवासी अर्जुन टोपी का मानते हुए इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा का इजाफा किया था। हत्या का आरोपी अंकित बालियान व शिवा को बनाया गया था।


वर्जन
- मांडी की फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने के मामले में वांछित विपिन प्रधान को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया। - अक्षय संजय महाडीक, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed