फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villages will become dispute free through mutual reconciliation: District Magistrate

आपसी सुलह-समझौते से गांव होंगे विवाद रहित : जिलाधिकारी

Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villages will become dispute free through mutual reconciliation: District Magistrate
फोटो कैप्शन। 1. गांव जड़वड़ में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित तहसील आपके द्वार
ककरौली। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि गांवों को विवाद रहित बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों के द्वार पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग से गांवों को वाद-विवाद रहित बनाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जड़वड़ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि गांव के वे लोग जो प्रतिदिन अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए सुबह से शाम तक खेत खलिहानों में व अन्य स्थानों पर मेहनत करते हैं, उन्हें अपने राशन कार्ड, पेंशन, खतौनी, घरौनी से जुड़ी समस्याओं के लिए इधर-उधर न जाना पड़े, इसीलिए सरकार ने तहसील आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह अभियान न्याय और उम्मीद की एक कोशिश है। कार्यक्रम में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित कुल 14 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कंबल वितरित किए गए। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed