फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers wait for clean drinking water

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का इंतजार

Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers wait for clean drinking water
भोपा में जल निगम की ओर से बनवाई गई टंकी। - फोटो : KHATAULI
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का इंतजार
विज्ञापन

भोपा। भोपा में जलनिगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी के निर्माण को करीब छह वर्ष हो चुके हैं। इसके बाद भी वह आज तक चालू नहीं हो सकी। ग्रामीणों को टंकी के निर्माण से स्वच्छ पेयजल की उम्मीद थी, जो आज तक मुहैया नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने टंकी का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
भोपा में 2016 में जलनिगम ने पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया था। करीब पांच करोड़ की लागत आई। इस टंकी के निर्माण से जल्द ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के मिलने की भी उम्मीद थी। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई थी, जो गली व मोहल्ले सहित लोगों के मकान तक है। टंकी का निर्माण तो हो गया है, लेकिन अभी भी टंकी से पेयजल मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अभी भी टंकी से संबंधित कार्य को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि छह वर्ष बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी चालू नहीं हुई हैं। टंकी की पाइप लाइन बिछाते समय रास्तों को भी खुर्दबुर्द कर दिया गया था। जल निगम द्वारा लगभग पांच करोड़ की लागत से तैयार टंकी का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला है। अभी भी टंकी की मेन पाइप लाइन को भी नहीं बिछाया जा सका है।
विज्ञापन

अधिकारियों को कई बार बताया गया: प्रधान
ग्राम प्रधान के पति इजहार अहमद ने बताया कि कई बार जल निगम के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया। हाल ही में इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से भी की गई है, लेकिन इसके बाद भी टंकी को चालू नहीं किया जा सका। पानी की टंकी की मेन पाइप लाइन को भी अभी नहीं बिछाया गया हैं। हालांकि हाल में टंकी में मोटर पंप रूम का निर्माण जारी है, चारदीवारी भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed