फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers upset over water filling in Ghasipura railway underpass

घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीण परेशान

Sat, 09 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over water filling in Ghasipura railway underpass
मंसूरपूर में घासीपुरा अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : KHATAULI
घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपूर। घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने से किसान और स्कूली बच्चों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस समस्या का प्रशासन से स्थायी समाधान करने की मांग की है।

गांव घासीपुरा व जोहरा तथा दौलतपुर रोड पर रेलवे अंडरपास में थोड़ी वर्षा होने पर कई सप्ताह तक पानी भरा रहता है। पिछले दो वर्ष से किसान, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिक इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। भाजपा नेता सागर सैनी, भाकियू नेता राजीव तोमर का कहना है कि कई बार रेलवे अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन को नागरिकों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि अंडरपास पर फाइबर की चादरें डालकर इसको कवर कर दिया जाए तथा यहां पर स्थायी रूप से पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था की जाए। नागरिकों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed