फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers uproar at nursing homes

नर्सिंग होम पर ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers uproar at nursing homes
नर्सिंग होम पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीणों ने सुजडू चुंगी स्थित एक नर्सिंग हो पर हंगामा किया। इनका आरोप है कि गांव गोयला निवासी महिला का पथरी का ऑपरेशन करने के लिए 30 हजार रुपये लिए और उसके बाद भी सही आपरेशन नहीं किया। पथरी जस की तस छोड़ दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी नीरज ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां कुसुम देवी पेशाब की नली में पथरी के दर्द से परेशान थी। कुछ दिन पूर्व उसने मां को सुजड़ूू चुंगी स्थित एक नर्सिंग होम में दिखाया, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय बताया और 30 हजार रुपये जमा करा लिए। 22 जून को नर्सिंग होम में कुसुम देवी का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद तीन दिन तक भर्ती रखने के बाद महिला को घर भेज दिया गया। इसके बाद दो बार कुसुम देवी को नर्सिंग होम से दवा दिलाकर ले जा चुके हैं। पीड़ित के अनुसार, दो दिन पूर्व कुसुम देवी को फिर से ऑपरेशन से पूर्व की ही भांति तेज दर्द हुआ, जिस पर उन्होंने शाहपुर के एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें पेशाब की नली में जो पथरी ऑपरेशन से पूर्व थी, वह जस की तस आई। इस पर जब परिजन महिला को लेकर शनिवार शाम नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां स्टाफ ने डॉक्टर के होने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। रात तक ग्रामीण नर्सिंग होम में ही मौजूद थे। डॉक्टर के खिलाफ महिला के बेटे ने तहरीर दी है, जिस पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed