{"_id":"64f4dda1b4744b6b3b0895b4","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-in-village-khedi-sarai-demonstrated-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-6719-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 04 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर के गांव के मुख्य मार्ग पर मंदिर और स्कूल के सामने जल भराव पर रोष व्याप्त करते ग्रामीण
- गांव खेड़ी सराय में बीमारी फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय में सड़क पर पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सभी ने जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के धार्मिक स्थल व मीरापुर कस्बे से कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर काफी दिनों से जल भराव की समस्या बनी हुई है। आने जाने वाले ग्रामीण व स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जल भराव की वजह से गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव में स्थित शिव मंदिर के सामने जल भराव होने की वजह से मंदिर में पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रधान व ग्राम सचिव से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही कराया गया हैं। इस दौरान रविंद्र, विष्णु, रोहित, अंकित, अंकुर, मोहित, भूपेंद्र, भारत, मोनू, विपिन, भोला, आशु, मनोज, संजीव, सुभाष, अमन आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला प्रवक्ता चौधरी समर सिंह ने बताया कि जल भराव की समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं कराया गया है। इस बारे में जल्द उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। उधर, प्रधान तस्लीम का कहना है कि तालाब ओवर फ्लो होने के कारण पानी सड़क पर आ गया है। तालाब की सफाई का ठेका दिया गया है। रविवार सुबह से कार्य शुरू हो चुका है। पंद्रह दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।