{"_id":"620aa8183f5e4b546e1c35f5","slug":"villagers-trained-on-go-digital-go-secure-theme-muzaffarnagar-news-mrt5769991180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो डिजिटल-गो सिक्योर थीम पर ग्रामीण हुए प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो डिजिटल-गो सिक्योर थीम पर ग्रामीण हुए प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 14 से 18 फरवरी तक वित्त साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सप्ताह गो डिजीटल-गो सिक्योर थीम पर मनाया जाएगा। वित्त साक्षरता सप्ताह के प्रथम दिन मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद में लीड बैंक व क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में एक वित्त साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों को बचत, निवेश व सामाजिक सुरक्षा के अलावा डिजिटल बैंकिंग के फायदे व होने वाले फ्रॉड के प्रति जागरूक किया गया।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएस तोमर व डीडीएम नाबार्ड अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में नाबार्ड व क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित साक्षरता कैंप में इस्लामाबाद के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। कैम्प को संबोधित करते हुए सेंटर फॉर फाइनेंस लिटरेसी (सीएफएल) की प्रबंधक शीजा खानम ने कहा कि वित्त के प्रति साक्षर होना बहुत जरूरी है, क्योंकि वित्त साक्षरता के बिना देश की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब शुरू से ही बचत, निवेश व सामाजिक सुरक्षा के प्रति सभी लोग जागरूक हो जाएंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति सुधरने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटी-छोटी बचत से एक पूंजी बनाई जा सकती है और जब इस पूंजी का निवेश किया जाता है, तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस दौरान यूनियन बैंक के अकाउंटेंट गुलशन कुमार, ग्राम प्रधान जगमोहन, बीसी धनसिंह, समुह सखी मेनका, समाजसेवी वसीम अहमद, समरीन, सीएफएल खतौली के बुढ़ाना एफसी हेमलता समेत गांव के सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।