फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers surrounded the police station to recover the missing youth

Muzaffarnagar News: लापता युवक की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने थाना घेरा

Thu, 05 Dec 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the police station to recover the missing youth
मुजफ्फरनगर, भोपा। शादी के चार दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए ढांसरी गांव निवासी युवक विक्की की बरामदगी को सैकड़ों ग्रामीण थाना पहुंचे। थाने घेरने वाले ग्रामीण लापता युवक के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी विक्की (25) की शादी बीते माह 12 नवंबर को कस्बा शाहपुर क्षेत्र निवासी युवती के साथ हुई थी। विक्की के भाई सोनू ने बताया कि 16 नवंंबर को उसके भाई विक्की का साला चोट लगने के कारण मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती था। उसका भाई विक्की ससुराल वालों के कहने पर अस्पताल में खाना देने गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह खेड़ी पचेंडा गांव में अपनी बहन के यहां भी पहुंचा। वहां से वह शाम को लगभग सात बजे बाइक से घर के लिए चला था। जब देर तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी बाइक भोपा गंगनहर पटरी मार्ग पर भोपा-जौली के बीच खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन बीत जाने के बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं लग पाने से नाराज ग्रामीणों ने भोपा थाने पहुंचकर पुलिस से गायब युवक की बरामदगी की मांग की।
लगभग दो घंटा तक ग्रामीण थाने में धरना देकर बैठे रहे। सुनसान मार्ग गंग नहर किनारे बाइक खड़ी मिलने और मोबाइल स्विच ऑफ आने के कारण ग्रामीण युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं।

मामले में थाना शाहपुर क्षेत्र के दो युवकों पर परिजनों ने शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत भी की है। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शाम को वापस लौटे। पुलिस का कहना है कि 27 नवंबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच पड़ताल के साथ ही युवक की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed