फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers surrounded PWD officials

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने किया पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का घेराव

Sat, 22 Apr 2023 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded PWD officials
निर्माणाधीन नाले का कार्य कई दिन से बंद पड़ा होने से ग्रामीण नाराज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। सड़क के एक छोर पर निर्माणाधीन नाले के बंद पड़े कार्य की जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने शीघ्र नाले का निर्माण कार्य चालू कराने की मांग की। अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा।
भोपा में पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के एक छोर पर नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इस कार्य को बीच में ही रोक दिया गया था। धर्मपाल सिंह राठी, सचिन सेठ, सुभाष, विश्वास, प्रदीप वालिया आदि ने मामले की शिकायत की थी। शनिवार को जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अनिल राणा, सुरेंद्र तोमर, अरविंद कुमार आदि का ग्रामीणों और व्यापारियों ने घेराव किया।
विज्ञापन

बताया कि नाला निर्माण अधर में होने से उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि कुछ लोगों ने पीडब्ल्यूडी की जगह पर निर्माण कार्य किया हुआ है। इससे नाला निर्माण कार्य में अड़चन आ रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों ने नाला निर्माण अति शीघ्र चालू कराने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed