फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers paid tribute to martyred brothers in Dudhli

दूधली में ग्रामीणों ने दी शहीद भाईयों को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers paid tribute to martyred brothers in Dudhli
दूधली में शहीद स्मारक पर शहीद भाईयों की पुण्यतिथि पर हवन करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दूधली में ग्रामीणों ने दी शहीद भाईयों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। आतंकी घटना में दूधली गांव के शहीद हुए दो भाईयों की पुण्य तिथि पर ग्रामीणों ने हवन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वर्ष 2004 में उधमपुर-कटरा रेल लाइन का निर्माण इरकॉन कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। गांव दूधली के किसान रामपाल सिंह का बेटा इंजीनियर बेटा सुधीर पुंडीर सिविल इसी साइट्स पर कार्यरत था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा दूसरा भाई सुधीर भी उन दिनों माता वैष्णो देवी दर्शन को उस दौरान भाई के पास गया हुआ था। 23 जुलाई 2004 को दोनों भाई ठेकेदार अशरफ और ड्राइवर के साथ साइट पर जा रहे थे। रास्ते में आतंकवादियों ने चारों को अगवा कर लिया। लेकिन बाद में चालक और ठेकेदार को छोड़ दिया था। दो दिन बाद दोनों भाईयों की सिर कटी लाश काजीगुड-पुलवामा क्षेत्र में बरामद हुई थीं। दोनों की हत्या के बाद पूरे देश में शोक छा गया था। परिजनों द्वारा उनकी याद में गांव में शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थापित कराया। हर साल पुण्यतिथि पर लोग उनकी याद में हवन करते हैं और समाधि पर नतमस्तक होते है। रामपाल सिंह, कुलदीप पुंडीर, सुमित पुंडीर, प्रणव रुहेला, विक्की राणा, ओमवीर आर्य, कोशिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed