फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers of Kitas village protest in Tehsil

कितास गांव के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kitas village protest in Tehsil
बुढ़ाना में सड़क के बीच नाला खोदे जाने से नाराज कितास गांव के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कितास गांव के ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि इंचौड़ा और कितास गांव के लिंक मार्ग के बीच नाला खोदने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कितास गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11.30 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बताया कि इंचौड़ा से कितास लिंक मार्ग पर नाला खोद दिया है। सड़क के बीच नाला खोदे जाने से कितास गांव के ग्रामीणों का वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। किसानों के गन्ने चीनी मिल अथवा गन्ना क्रय केंद्र पर नहीं जा रहे हैं। कितास के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र को देकर समस्या के समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी ने गांव वालों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। मौके पर प्रवेंद्र, प्रवीण, पवन कुमार, सुनील, अमरपाल, रणधीर, प्रेमपाल, सोनू व हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed