फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers have saved 400 years old tradition

400 साल पुरानी परंपरा को सहेजे हैं ग्रामीण

Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers have saved 400 years old tradition
400 साल पुरानी परंपरा को सहेजे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। धीराहेड़ी गांव में चार सौ वर्ष पुरानी होली की परंपरा आज भी कायम है। यहां होली पर्व पर दो दिन तक घर-घर कढ़ा प्रसाद (हलवे का प्रसाद) बनता है। लगभग तीन हजार की आबादी वाला धीराहेड़ी जाट बिरादरी बहुल गांव है। ये खुद को बाबा बिद्दी का वंशज बताते हैं।

भोपा से पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव धीराहेड़ी के बुजुर्गों का कहना है कि बाबा बिद्दी यहां सुनसान स्थान पर एक कुएं के समीप डेरा डालकर रहने लगे थे। वह कुंआ आज भी मौजूद है। उसी समय की तीन बीघा भूमि आज भी बाबा के नाम से जानी जाती है जो खाली पड़ी है। ग्रामीण आज भी होली पर चली आ रही चार सौ वर्ष पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं। होली व दुल्हेंड़ी को पूरे गांव में लोग हलवे का प्रसाद बना कर पूजते हैं। प्रसाद को ग्रामीण बाबा का कढ़ा प्रसाद बताते हैं। प्रसाद का पूरे गांव में वितरण होता है। ग्राम प्रधान सुक्रमपाल, चौधरी विरेंद्र सिंह, चौधरी राजबीर सिंह, ऋषिपाल, वेदपाल सिंह, सौराज सिंह, चौधरी महिपाल सिंह, रेशपाल सिंह आदि बताते हैं कि गांव में एक दो परिवारों को छोड़ बाकी लोग बाबा बिद्दी के वंशज हैं। बाबा बिद्दी ने लगभग चार सौ वर्ष पूर्व इस परंपरा को शुरू किया था। बाबा बड़े धैर्य वाले व्यक्ति थे। इसलिए इस स्थान को धीराहेडी़ के नाम से जाना जाने लगा था। धीराहेड़ी गांव के बीच में आज भी वह कुआं मौजूद है, जहां बाबा बिद्दी ने डेरा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed