फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers got angry due to putting road again, started protest

Muzaffarnagar News: दोबारा रोडी डालने से गुस्साए ग्रामीण, शुुरू किया धरना

Sun, 08 Oct 2023 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers got angry due to putting road again, started protest
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। गांव के रास्ते पर रोड़ी डालने से गुस्साए किसानों ने गांव में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने रास्ते से सामान नहीं हटाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर धरना समाप्त करा दिया।

गांव तुगलकपुर में गाय अभ्यारण का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें प्रयोग होने वाली रोड़ी व रेत आदि को ठेकेदार मुख्य रास्ते पर सरकारी अस्पताल व स्कूल के पास डलवा रहा है। इसका ग्रामीण कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में शनिवार को भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों ने पुरकाजी थाने व पुराने हाईवे पर करीब 5 घंटे धरना दिया था। धरनारत लोगों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार मनोज कुमार व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने भाकियू नेताओं से वार्ता कर गांव के रास्तों पर रेत, बजरी, रोड़ी आदि सामान नहीं डलने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हो गया था। रविवार को ठेकेदार के फिर रोड़ी, बजरी आदि सामग्री रास्ते पर डलवाने से नाराज ग्रामीणों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में सवेरे करीब साढ़े सात बजे गांव के रास्ते पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रास्ते पर डाला गया सामान नहीं हटाया जाएगा। तब तक धरना चालू रहेगा। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे कुछ वाहनों को भी ग्रामीणों ने वहां से नहीं गुजरने दिया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। वार्ता के बाद उन्होंने रास्ते पर निर्माण सामग्री नहीं डलने का आश्वासन दिया। इस पर करीब साढ़े दस बजे धरना समाप्त हो गया। इस दौरान प्रताप सिंह, सुधीर चौधरी, अनंग पाल, बरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed