{"_id":"67a4af833c1c3e51950695b9","slug":"villagers-demonstrated-demanding-drainage-of-water-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-139202-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला सठेड़ी मार्ग की पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपना ज्ञापन कार्यालय में दिया।
कस्बे के मोहल्ला सठेड़ी रोड के दर्जनों ग्रामीण बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। घरों व बरसात का पानी रास्ते में भर जाता है। घरों के पानी से रास्ते में गंदगी व कीचड़ भरा हुआ है।
बरसात में तो रास्ते से गुजरना दूभर हो जाता है। दुपहिया वाहन चालक व बच्चे दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने मार्ग के दोनों तरफ नाला बनवाने की मांग की। उन्होंने अपना ज्ञापन उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में कार्यालय में दिया। ज्ञापन देने वालों में महताब, मोहसीन, शहजात, सोनू, अनस, इकबाल, सलीम व काला आदि मौजूद रहे।