फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers demonstrated against Jal Nigam

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने किया जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 18 Jan 2023 04:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against Jal Nigam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम अभिषेक कुमार को शिकायती पत्र सौंपा।
बुधवार को ग्राम प्रधान पिंकी और सपा नेता अली जामिन जैदी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सिकरेड़ा जमालपुर बांगर के ग्रामीण और महिलाएं इकट्ठा होकर तहसील में पहुंचीं। बताया कि चकबंदी के समय में उनको बिटौड़ों और कूड़ी डालने के लिए जगह छोड़ दी गई थी। इसमें गांव के भूमिहीन मजदूरों ने अपने बिटौड़ों और कूड़ी डाल रखी है। उस जगह पर फिलहाल जल निगम की ओर से पानी की टंकी बनवाई जा रही है। इसकी वजह से उनकी कुड़ियों को उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है। ग्रामीण इस संबंध में एसडीएम अभिषेक कुमार से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम से जगह दिलवाने की मांग की।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अगर जगह हुई थी, उनको अवश्य जगह उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र, शिवकुमार, मनीष कुमार, दिनेश, भोपाल, नरेंद्र, राजवीर सिंह, शिव कुमार, ओमवीर, धन सिंह, सतपाल सिंह, जोगिंदर, धर्मवीर, नीतू आदि महिलाओं सहित ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed