फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Village Tughlakpur Government Hospital

फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा सरकारी अस्पताल

Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Village Tughlakpur Government Hospital
पुरकाजी। गांव तुगलकपुर में करोड़ों रुपयों की लागत से बने सरकारी अस्पताल से विभाग की अनदेखी के कारण मरीजों का लाभ नहीं मिल रहा है। चिकित्सक के तैनात नहीं होने से अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। अस्पताल पर कोई भी इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध ना होने से ग्रामीणों को उपचार की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी ब्लॉक के गांव तुगलकपुर में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा 5 करोड़ 24 लाख की लागत से एक बड़ी सीएचसी बनाई गई है। मरीजों के लिए 32 बिस्तर के अलावा डिलीवरी, एक्सरे मशीन, शुगर, आंखों की जांच, टीबी आदि रोगों की सभी सुविधाएं विभाग को उपलब्ध कराने के साथ ही करीब 60 कर्मचारियों की सीएचसी पर नियुक्ति करनी थी। सीएचसी बनकर तैयार है, मगर सुविधाएं उपलब्ध कराना तो दूर आज तक वहां पर किसी भी चिकित्सक व अन्य स्टाफ की कोई तैनाती नहीं की गई है। हाल यह है कि सीएचसी दूसरी पीएचसी के एक फार्मासिस्ट व स्वीपर के भरोसे ही चल रही है। जिससे गांव तुगलकपुर के अलावा आसपास के गांव गोधना, कमहेड़ा, नंगला दुहेली, मलकपुरा, बसेड़ी आदि गांवों के हजारों लोग जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों को उपचार कराने के लिए 12 किमी दूर पुरकाजी पीएचसी पर आना पड़ता है। सीएचसी का कार्य देख रहे फार्मासिस्ट योगेश शर्मा ने बताया कि अभी मात्र ओपीडी की सुविधा ही सीएचसी पर उपलब्ध है। अभी तक सीएचसी पर किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। उनकी स्वयं की तैनाती गांव शेरपुर पीएचसी पर है मगर विभाग द्वारा उन्हें तुगलकपुर की सीएचसी पर तैनात कर रखा है। किसी भी गंभीर मरीज के आने पर उसे पुरकाजी पीएचसी पर ही भेजना पड़ता है। गांव कमहेड़ा प्रधान मगन सिंह, नवाब सिंह, भगत सिंह, गौरव चौधरी, बरन सिंह, सुधीर कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक बड़ी सीएचसी तो बना दी गई है, मगर यहां पर मात्र मरीजों को आम रोगों की मामूली दवाइयां ही मिल पाती हैं।
विज्ञापन

विभाग में चिकित्सकों की कमी के चलते तैनाती नहीं हो पा रही है जल्द ही तैनाती हो जाने की संभावना है। - पूनम लता, प्रभारी चिकित्सक पीएचसी, पुरकाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed