{"_id":"583dd7084f1c1b9345de666a","slug":"village-purabalian","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पर ताला जड़ा, अधिकारियों को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक पर ताला जड़ा, अधिकारियों को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव पुराबालियान की पीएनबी शाखा में टोकन द्वारा भी पैसे नहीं मिलने पर गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बैंक में ताला लगा दिया और धरना देकर बैठ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बंधक बनाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया। बैंक अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हो सका।
मंसूरपुर के गांव पुरबालियान के पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार की सुबह दस बजे से पैसे निकालने को लेकर ग्रामीणों की लाइन लग गई थी। बैंक द्वारा टोकन दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों को पैसे नहीं मिल सके। जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता भी बैंक पर पहुंच गए थे। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल कर बैंक में ताला डाल दिया। ग्रामीण बैंक के सामने ही धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी धरने पर बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनको टोकन दिए गए हैं। इसके बावजूद उनको पैसा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों का कहना था कि पहले बैंक में आठ लाख रुपये प्रतिदिन कैश भेजा जाता था, लेकिन पिछले कई दिनों से मात्र चार लाख रुपये ही कैश भेजा जा रहा है। जिससे व्यवस्था बिगड़ गई है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में डीएम को भी अवगत कराया और बैंक के उच्चाधिकारियों से भी बातचीत की।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या को देखते हुए अब बैंक में प्रतिदिन 10 लाख रुपये कैश भेजा जाएगा। दो-तीन दिन में व्यवस्था सुधर जाएगी। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों को बंधनमुक्त कर धरना समाप्त किया। इस दौरान भाकियू जिला महामंत्री नीरज पहलवान, राजवीर, अशोक, मेहरबान, सलाउद्दीन, नारायण आदि मौजूद रहे।