{"_id":"6a0b0f32d1529e905b085c91","slug":"village-heads-demand-extension-of-panchayat-elections-and-tenure-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-171526-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधानों ने की पंचायत चुनाव और कार्यकाल बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधानों ने की पंचायत चुनाव और कार्यकाल बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। खंड विकास में ग्राम प्रधान संगठन ने पंचायतों के अधिकारों की रक्षा, समय पर चुनाव कराने और प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
इससे पंचायतों में फिर से प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है। प्रधानों ने कहा कि पूर्व में भी प्रशासक व्यवस्था के दौरान पंचायतों की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली प्रभावित हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासक व्यवस्था से ग्रामीण जनता की भागीदारी और पंचायतों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं। यदि किसी कारणवश चुनाव संभव न हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह, रोशनलाल सैनी, मोनिका, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार और सुभानी शामिल थे।