{"_id":"5e35cb818ebc3e7d663b1ca2","slug":"village-headman-s-father-dies-due-to-electrocution-khatauli-news-mrt4667661131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पिता किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पिता किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पिता की करंट लगने से मौत
खतौली। ग्राम प्रधान के पिता की खेत में पानी चलाते समय बिजली के खंभे से उतरे करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव पाल के ग्राम प्रधान सोनू के पिता ईश्वर उर्फ भगत जी (52 वर्ष) शनिवार की सुबह अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गए थे। खेत में बिजली का हाइटेंशन लाइन का खंभा स्थित है। पानी चलाते समय बिजली के खंभा के अर्थ के तारों में करंट दौड़ रहा था। किसान ईश्वर का पैर अर्थ से टच हो गया। जिससे करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर को परिवार के लोग खाना देने खेतों में पहुंचे तो, ईश्वर को खेत में पड़ा देखा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।