{"_id":"610596138ebc3eba851daf69","slug":"village-head-and-bdc-members-honored-muzaffarnagar-news-mrt549901663","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया
विज्ञापन
गांव टेंहेड़ा में समान समारोह में बोलते जानसठ ब्लाक प्रमुख नरेंद्र तोमर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गांव विकास कराने की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव का सर्वांगीण विकास कराएं, किसी भी ग्राम प्रधान को विकास कार्य कराने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही किसी भी ग्राम प्रधान के सम्मान में भी कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलवाएं। ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने सभी बीडीसी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। डॉ. आरएन त्यागी व पूर्व प्रधान अमित त्यागी के साथ ही सभी ग्राम प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख को किया सम्मानित
ककरौली। क्षेत्र के गांव टंडेढ़ा में स्थित फॉर्म हाउस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर जानसठ ब्लॉक के नवनिर्वाचित भाजपा ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर का सम्मान किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चौधरी यशपाल सिंह, हरेंद्र प्रधान, आनंदपाल, बालिस्टर, पवन प्रधान, सेंसर पाल, वीरेंद्र कुमार, विजयपाल, प्रवीण शर्मा, सलेकचंद और शाह नजर आदि मौजूद रहे।

शाहपुर में ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन