फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vijay Kashyap's simplicity and loyalty will always be remembered: Balyan

विजय कश्यप की सादगी और वफादारी हमेशा याद रहेगी : बालियान

Fri, 19 May 2023 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kashyap's simplicity and loyalty will always be remembered: Balyan
- पूर्व मंत्री दूसरी पुण्यतिथि पर काफी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि दिवंगत मंत्री विजय कश्यप के नेक और ईमानदार व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जीवन में उनके जैसा दूसरा मित्र मिलना संभव नहीं है।
शुक्रवार को कस्बे में दिवंगत राज्य मंत्री विजय कश्यप को दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा वह एक मात्र ऐसे स्थाई मित्र थे, जिन पर आंख मूंद कर भरोसा करते थे। उनकी वफादारी बेमिसाल थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके जैसा नेक इंसान मिलना मुश्किल है। बताया कि उनकी पत्नी सपना वर्ष 2022 का विधान सभा चुनाव नजदीकी अंतर से हार गई। जिसका उन्हें हमेशा मलाल रहेगा। इसके बावजूद वह क्षेत्र की सेवा में जुटीं है्र
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने उनकी सादगी पसंद विचारधारा के धनी थे। उनके कृत्यों और विचारों के लिए हमेशा याद रहेंगे। विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी, नागेंद्र रावल, सुरेंद्र त्यागी ने विचार रखें। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने किया। शहर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अक्षय पुंडीर, मनीष गर्ग, भूषण त्यागी, देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, नंद किशोर पुंडीर, मच्छंदर सिंह, रामभूल सिंह पुंडीर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed