Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vigilance is necessary to follow the model code of conduct: ADA

आदर्श आचार संहिता के पालन को सतर्कता जरूरी : एडीए

Sat, 15 Apr 2023 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Vigilance is necessary to follow the model code of conduct: ADA
एडीएम ने अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। आचार संहिता के पालन के लिए सतर्कता जरूरी है।
जिला पंचायत सभागार में उन्होंने फ्लाइंग दस्ते, स्टेटिक टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, लेखा टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम, एमसीएमसी एवं शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण और कॉल सेंटर के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीएम ने कहा कि सभी टीमें गतिमान रहे। आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि टीमों का यह दायित्व होगा कि किसी की भी प्रकार की छोटी-बड़ी रैली, जनसभा छूटने नहीं पाएं। प्रत्याशियों के काफिले में यदि बिना स्वीकृत प्राप्त वाहन मिलते है, उनकी चेकिंग कर रिपोर्ट करें ताकि उनको सीज किया जा सके। वीडियो निगरानी की चार टीम नियुक्त की गई है। प्रत्येक नगरपालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचन को कुल 11 एसएसटी एवं 11 एफएसटी टीम, प्रत्येक नगर निकाय में कुल 11 लेखा टीम लगाई गई है। पांच प्रभारी अधिकारी एवं 12 सहायक प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed