फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Vidhan Sabha-Oldhana: This time BJP got stuck in the stronghold of Khaps

UP Election 2022: खापों के गढ़ में फंस गया भाजपा का कमल, पढ़िए क्या बन रहे नए समीकरण

Fri, 11 Feb 2022 12:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 12:33 PM IST
सार

खापों के गढ़ में इस बार भाजपा का कमल फंसता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यहां सपा-रालोद का गठबंधन भाजपा को बड़ी टक्कर देगा। जानिए आखिर इस सीट पर 2017 में क्या समीकरण थे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Vidhan Sabha-Oldhana: This time BJP got stuck in the stronghold of Khaps
मतदान के लिए लाइन लगे लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खापों के गढ़ वाली बुढ़ाना विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा की राह मुश्किलों भरी हो गई है। सपा-रालोद गठबंधन के प्रदर्शन से भाजपा का गणित गड़बड़ा रहा है। इस सीट पर भाजपा के लिए पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।

विज्ञापन


मतदान के दिन किसान आंदोलन का सबसे अधिक असर बुढ़ाना पर ही नजर आया है। 2017 के मुकाबले इस बार जाट मतों की चाल बदली हुई नजर आई, जिससे भाजपा में बेचैनी का माहौल है। जिले की सबसे बड़ी विधानसभा में तीन लाख 75 हजार 73 मतदाता है, जिनमें से दो लाख 54 हजार 178 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


बताया गया कि इस सीट पर इस बार 67.76 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि 2017 में दो लाख 39 हजार मतदाताओं ने वोट डाले थे। सीट पर मुस्लिम और जाट मतदाता सबसे अधिक है, जबकि भाजपा सवर्ण और अति पिछड़े मतदाताओं के बेस वोट बैंक के सहारे चुनाव मैदान में थी। पिछले चुनाव में जाट बूथों पर भाजपा को अधिक वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार भाजपा ने जाट मतों में कितनी सेंधमारी की है। बसपा के हाजी अनीस कितने दलित और कितने मुस्लिम मतदाता ले पाते हैं। कांग्रेस के देवेेंद्र कश्यप के हिस्से में सजातीय मत अधिक आए तो यह भी भाजपा के लिए मुश्किल भरा होगा।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed