{"_id":"607c7a558ebc3e59220c6e0d","slug":"video-of-young-man-firing-muzaffarnagar-news-mrt535064074","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
चरथावल। सैदनंगला गांव में एक युवक द्वारा बंदूक से फायर करने वाला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस हरकत में आ गई। रविवार को कई न्यूज ग्रुपों में पुरानी वीडियो को पंचायत चुनाव से जोड़कर वायरल किया गया। शाम को थाना प्रभारी एमपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। जांच में मामला पंचायत चुनाव का नहीं, बल्कि डेढ़ साल पहले एक शादी में की गई हर्ष फायरिंग का मिला। एसएचओ ने बताया कि गांव सैदनंगला में डेढ़ साल पहले शादी में युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की वीडियो करीब साढ़े तीन महीने भी वायरल हुई थी। मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा होने के कारण पूर्व एसओ की मौजूदगी में सुलहनामा हो गया था। युवक को कुछ षड्यंत्रकारियों ने पंचायत चुनाव में वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। पुलिस का कहना है ब्लैकमेल करने की वजह से वीडियो वायरल किया गया है। पंचायत चुनाव अथवा किसी को डराने धमकाने का इससे कोई वास्ता नहीं है। मामले की सत्यता के संबंध में आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
वांछित को जेल भेजा
पुरकाजी। गांव चंदन फॉर्म से छह अप्रैल को पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मामले में जिला बदर अपराधी गांव कल्लनपुर निवासी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि गांव हरिनगर निवासी दूसरा आरोपी रब्बानी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।