फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of woman officer stealing mobile goes viral

महिला अफसर की मोबाइल चोरी करते वीडियो वायरल

Sun, 12 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Video of woman officer stealing mobile goes viral
महिला अधिकारी की मोबाइल चोरी करते वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक केयर सेंटर की महिला अफसर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई है। महिला अधिकारी उक्त वीडियो में एक शॉप से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रही है। क्लिप में उनका बेटा भी मौजूद है, जो शॉप के काउंटर पर खड़ा होकर दुकानदार से बात कर रहा है। वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
वायरल हुई यह वीडियो चार सितंबर की है, जिसमें एक महिला अपने बेटे के साथ किसी मोबाइल शॉप में मौजूद है। क्लिप में महिला का बेटा काउंटर पर खड़े होकर दुकानदार से बात करते हुए दिख रहा है, जबकि पास ही स्थित महिला मोबाइल शॉप के काउंटर व रैक पर रखे मोबाइल व अन्य सामान एक-एक कर अपने हैंड बैग में डालते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में जो महिला कैद है, वह जनपद के एक केयर सेंटर की महिला अधिकारी बताई जा रही है, जो संविदा पर कार्यरत है। हालांकि पुलिस अफसर फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं आने का दावा करते हुए शिकायत होने पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वहीं, आरोपी महिला अफसर का कहना है कि वे अपने बीमार बेटे की देखरेख के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में मौजूद हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय दफ्तर से मिल रहीं हैं चोरी की शिकायतें
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर दुुकान से मोबाइल चोरी कर रही जो महिला अफसर सीसीटीवी कैमरे में कैद है, उनके विभाग से पिछले कुछ समय से लगातार कर्मचारी अपने रुपये चोरी होने की शिकायत कर रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुश्फेकीन अहमद ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके पास उक्त विभाग के ऑफिस से कर्मचारियों के रुपये व अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रहीं हैं। हालांकि अभी चोरी करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed