फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of offering Namaz on road goes viral, report filed

Muzaffarnagar News: सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 11:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में रास्ता राेककर नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि शहर में जुमे की नमाज पढ़ी गई थी। इस दौरान रास्ता रोक दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
Video of offering Namaz on road goes viral, report filed
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के रहमतनगर में सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जागी। वायरल वीडियो की जांच में रास्ता रोककर नमाज पढ़ाए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने खतौली के रहने वाली नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर में जुमे की नमाज सड़क पर पढ़ने का वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा था। शुरूआत में पुलिस अधिकारी वीडियो को पुराना बताते रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो वीडियो की जांच कराई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी की जांच में वीडियो खालापार क्षेत्र के रहमतनगर फव्वारा चौक पर स्थित रहमान मजिस्द के पास का निकला। जांच में सामने आया कि वीडियो 14 जुलाई की दोपहर 12 से एक बजे का है। मस्जिद के सामने मार्ग अवरूद्ध कर नमाज पढ़ाई गई थी। पुलिस ने मूल रूप से खतौली के रहने वाली नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को थाने से ही जमानत देकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed