फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of demanding money in the name of helping someone pass exams goes viral

Muzaffarnagar News: परीक्षाओं में उत्तीर्ण कराने के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल

Sat, 28 Dec 2024 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Video of demanding money in the name of helping someone pass exams goes viral
जानसठ। यूपी बोर्ड तथा एमबीबीएस की परीक्षाओं में उत्तीर्ण कराने का ठेका लेने तथा छात्र से रुपये मांगने वाले युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली जानसठ क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक फिलहाल कस्बे में एक किराए के मकान में रहता है। इस युवक ने एक छात्र से उसे और उसके अन्य साथी छात्रों को यूपी बोर्ड और एमबीबीएस सहित अन्य मेडिकल कोर्स की परीक्षाएं उत्तीर्ण कराने के नाम पर मोबाइल पर फोन करके रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

छात्र ने युवक की रुपये मांगने वाली बात की अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। छात्र उस युवक से मिलने उसके पास भी पहुंचा था। छात्र ने परीक्षाएं उत्तीर्ण कराने के नाम पर रुपये मांगने की अपने साथी छात्र की मदद से मोबाइल में वीडियो भी बनवा ली। इसके बाद छात्र ने उस युवक की ऑडियो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थियों को अपनी बातों में फंसाकर रुपयों की वसूली कर चुका है। ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा, टंढे़ड़ा, जटवाड़ा व चौरावाला आदि गांवों से भी इस युवक ने विद्यार्थियों से लाखों रुपयों की ठगी की है। सुना गया कि ककरौली पुलिस ने चार दिन पूर्व एक युवक को रंगदारी मांगने पर गिरफ्तार किया था। उसके साथ भी आरोपी युवक के संबंध थे। सीओ यतेंद्र सिंह नागर का कहना है कि इस मामले में जानकारी मिली है। जांच कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed