{"_id":"612bc6e68ebc3e79f34bd343","slug":"video-of-consolidation-kanungo-of-village-nasirpur-goes-viral-muzaffarnagar-news-mrt5539273170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें पता कुक्कर मरे, हमने देख्खा मारकै भी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें पता कुक्कर मरे, हमने देख्खा मारकै भी....
विज्ञापन
गांव नसीरपुर के चकबंदी कानूनगो का वीडियो वायरल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक के गांव नसीरपुर के चकबंदी कानूनगो का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इसमें कानूनगो किसानों को धमकाते हुए कह रहे हैं कि हमें पता कुक्कर मरे, हमने देख्खा मारकै भी...। ग्रामीणों ने कानूनगो पर चकबंदी न करने के नाम पर धमकाते हुए दो लाख रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चकबंदी कानूनगो मदन चौहान का है, जो 27 अगस्त का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कानूनगो द्वारा लगातार उन पर गांव की चकबंदी करने की बात कहते हुए अवैध उगाही का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि कानूनगो द्वारा चकबंदी न करने के नाम पर लाखों की अवैध उगाही पहले ही की जा चुकी है और अब फिर से ग्रामीणों पर दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में कानूनगो ने 27 अगस्त को गांव नसीरपुर पहुंचकर गांव के मंदिर में ग्रामीणों को बुलाकर एक-दो दिन में चकबंदी शुरू करने की बात कही। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि चकबंदी होने पर गांव में रंजिश बढ़ जाएगी और चक के हिस्सों को लेकर हत्या होने तक की आशंका बन जाएगी। इसी दौरान कानूनगो कहते हैं कि हमें पता कुक्कर मरे, हमने देख्खा मारकै भी...। जब मारन भी लगे ना, तो पसीन्ना आजा। इसी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कानूनगो से जवाब तलब करना चाहिए कि आखिर उसने किसको मारा है। गांव निवासी अशोक, सुभाष ,राम भरोसे, रामवीर, अमीचंद ,राज सिंह ,ऋषि, बबलू, तिलकराम सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोपी कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।