{"_id":"6a8d83af044fb7d0e80ee7c5","slug":"video-of-a-young-man-firing-a-licensed-gun-goes-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-179048-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लाइसेंसी बंदूक से फायर कर रहे युवक की वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लाइसेंसी बंदूक से फायर कर रहे युवक की वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी आयुष जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।
यह वीडियो मंगलवार दोपहर में वायरल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुष जैन ने 2014 में दशहरे पर अपने दिवंगत बाबा राजकुमार जैन की लाइसेंसी बंदूक से फायर किए थे। बाबा के निधन के बाद बंदूक का लाइसेंस उसके ताऊ संजय के नाम हो गया था। आयुष ने यह वीडियो 2027 में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया है। आयुष सराफा बाजार में सुनार की दुकान चलाता है।
पुलिस को आयुष ने बताया कि उसके परिवार का पड़ोसी मुस्लिम दुकानदार से विवाद है। मंगलवार को दुकान की छत पर कूड़ा डालने को लेकर यह विवाद बढ़ गया था। आयुष के अनुसार इसी दुकानदार ने यह पुराना वीडियो प्राप्त कर वायरल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि लाइसेंस और बंदूक जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी आयुष जैन का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।