फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video made by raping, case registered

दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video made by raping, case registered
दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

छपार। एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इतना ही नहीं, परिजनों को बताने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र में कोल्हू में मजदूरी करने गया था। वहां पर दतियाना निवासी दिनेश, सिखेड़ा निवासी गुलशेर व गांव निराना थाना सिखेड़ा निवासी सनव्वर पहले से ही मजदूरी कर रहे थे। गुलशेर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहका फुसलाकर लगभग 10 माह तक दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद परिवार सहित घर आ गया। आरोपी अपने दो साथियों सहित उसके घर पहुंचा। उस समय वह पत्नी के साथ जंगल में मजदूरी करने गया था। उसने उनकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना कर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना अपनी मां को बताई। पुलिस ने किशोरी की डाक्टरी कराकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed