फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victims of denial order punches

पीड़ित पक्ष का पंचों का आदेश मानने से इंकार

Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Victims of denial order punches
पीड़ित पक्ष का पंचों का आदेश मानने से इंकार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। इस मसले के हल को लेकर बुलाई गई बिरादरी की पंचायत में पंचों ने आरोपियों को पैर पकड़कर माफी मांगने का फरमान जारी किया। आरोपी पक्ष ने माफी मांगना तो स्वीकार किया, लेकिन पैर पकड़ने से इंकार कर दिया। इससे समस्या का हल नहीं निकल सका। इस घटना से आहत पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे गांव छोड़ देंगे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंधेड़ी में राजबीर और सोहनवीर परिवार के बच्चों की साइकिल आपस में टकरा गई। मामला इतना बढ़ गया कि बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। आरोप है कि राजबीर पक्ष के युवाओं ने सोहनवीर पक्ष की महिला और एक युवक के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच फैसला करवाने व आरोपियों को उनकी गलती मनवाने को लेकर शनिवार को सुबह बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में पांच जिम्मेदार लोगों को दोनों पक्षों के बीच फैसला करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचों ने विचार-विमर्श के बाद फैसला दिया कि मारपीट करने वाले पीड़ित पक्ष के लोगों से पैर पकड़कर माफी मांगेंगे। पंचों के फरमान को सुनकर आरोपी पक्ष ने कहा कि उन्हें माफी मांगना तो स्वीकार है, लेकिन पैर पकड़कर माफी मांगना स्वीकार नहीं है। गांव के पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम का कहना है कि गांव के कुछ लोग छोटी घटना को बड़ा रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहा कि घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष ने गांव छोड़कर चले जाने की भी धमकी दी। मीटिंग में रमेश कश्यप, सुरेश कश्यप और राजबीर कश्यप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed