फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Verification in police line for police recruitment from today

Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती के लिए आज से पुलिस लाइन में सत्यापन

Thu, 26 Dec 2024 09:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Verification in police line for police recruitment from today

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन और शारीरिक जांच प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। तीन फरवरी तक पुलिस लाइन में सीसीटीवी की निगरानी में जांच होगी। पहले दिन पचास महिला अभ्यर्थियों की जांच होगी। अभ्यर्थियों को सुबह सवा आठ बजे पहुंचना होगा।

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी पुलिस लाइन के गेट नंबर तीन से आएंगे। मंदिर परिसर में प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। एसपी यातायात, दो सीओ, दो डॉक्टर और दो शिक्षा अधिकारी बोर्ड में रहेंगे।
विज्ञापन

- पुलिस लाइन में रहेगी नो एंट्री
भर्ती के दौरान पुलिस लाइन में बाहरी लोगों के लिए नो एंट्री रहेगी। पुलिस लाइन परिसर में बने आवासों के लिए मुख्य मार्ग पर नो एंट्री रहेगी। उन्हें भी दूसरे मार्ग से आना जाना होगा। यातायात पुलिस कार्यालय के पीछे रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग गेट नंबर एक से आना जाना करेंगे। ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी भी एक बार ड्यूटी पर आने के बाद ड्यूटी समाप्त होने पर ही बाहर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों के लिए बनाया रेस्ट एरिया

जो अभ्यर्थी पहुंचेंगे, उनके लिए मंदिर गेट के पास रेस्ट एरिया बनाया गया है। वहां पर वह अपना सामान रख सकेंगे। भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभ्यर्थी तुरंत बाहर नहीं आ पाएंगे। अंदर ही उनके बैठने के लिए रेस्ट एरिया बनाया गया है।

- इनकी होगी जांच
शैक्षिक प्रमाण पत्र, बॉयोमेट्रिक, फिंगर प्रिंट, वेट, हाईट और चेस्ट।
- इन्होंने कहा-
भर्ती प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होकर तीन फरवरी तक चलेगी। पहले दो दिन 50-50 व बाद में 75-75 अभ्यर्थियों की प्रतिदिन जांच होगी। -उदल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed