{"_id":"58cece884f1c1ba84f1a1acb","slug":"vehicles-will-be-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स न चुकाने वाले वाहन होंगे सीज, डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स न चुकाने वाले वाहन होंगे सीज, डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग की आंखों में धूल झोंक कर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। परिवहन विभाग ने टैक्स न चुकाने वाले वाहनों की सूची बनाई है। अधिकांश वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजे गए हैं। वहीं, अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाने की तैयारी की गई है।
वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च महीने में उप संभागीय परिवहन विभाग में क्लोजिंग का कार्य किया जा रहा है। विभाग ने बकाया टैक्स न चुकाने वाले, रीन्यूअल न कराने वाले वाहनों की सूची तैयार की है। जनपद में सैकड़ों वाहन बिना टैक्स चुकाए ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर बकाया टैक्स नहीं दिया है। जिनके खिलाफ विभाग ने नोटिस भेजकर टैक्स चुकता करने के निर्देश दिए हैं।
ऐेसा न करने वाले वाहनों को विभाग स्तर से सीज किया जाएगा। साथ ही बुढ़ाना, खतौली, पुरकाजी और सहारनपुर अड्डे से दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के विरुद्ध भी विभागीय अधिकारियों ने धरपकड़ की प्लानिंग की है। इन वाहनों की मौके पर ही फिटनेस और परमिट की जांच की जाएगी। अवैध रूप से दौड़ने वाले वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि टैक्स न देने वालों के खिलाफ नोटिस भेजे गए हैं। जिन्हें मार्च के अंतिम सप्ताह से पहले टैक्स चुकाने के निर्देश दिए गए हैं।