फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles on the highway become a challenge in Road Safety Month

सड़क सुरक्षा माह में चुनौती बने हाईवे पर खड़े वाहन

Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the highway become a challenge in Road Safety Month
हाईवे पर खडे़ वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क सुरक्षा माह में चुनौती बने हाईवे पर खड़े वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे पर एवं अन्य सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन परेशानी का सबब बने हैं। जगह-जगह खड़े इन वाहनों के साथ ही खतौली क्षेत्र में गलत दिशा में चलने वाली बसें भी हादसों को न्योता देते हैं, लेकिन अधिकारी इन पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
दिल्ली-दून हाईवे के साथ ही जनपद से गुजरने वाले दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग व स्टेट हाईवे-59 पर सड़क किनारे स्थित सैकड़ों ढाबे हैं, जिन पर दूरदराज जाने वाले ट्रक चालक पहुंचकर रुकते हैं। यहां पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण इन ढाबों पर रुकने वाले सभी चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़े करते हैं, जो अक्सर हादसों का सबब बनते हैं। इसके साथ ही इन ढाबों पर रुकने वाली लंबे रूट की रोडवेज बसें भी रुकतीं हैं, जो अक्सर गलत दिशा में चलकर काफी दूरी तय करतीं हैं। इनके चलते भी हाईवे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान हाईवे पर खड़े होने वाले ये ट्रक और गलत दिशा में चलने वालीं रोडवेज बसें पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हैं।
विज्ञापन

- केस एक- करीब दो साल पूर्व खतौली के भैंसी कट पर स्थित होटल से गलत दिशा से जा रही बस ने सामने से आती कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी परिवार बुरी तरह घायल हुआ था, जिनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस दो- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली चेकपोस्ट के निकट करीब तीन साल पूर्व दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कांवड़ यात्रियों की डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया था। इस हादसे में एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस हादसे में घायल हुए थे।

एडवाइजरी----
- हाईवे पर ढाबे होने के स्थान पर वाहनों को संभलकर चलाएं।
- थकान होने या नींद आने पर कुछ देर रुकने के बाद फिर सफर शुरू करें।
- लगातार लंबी दूरी तक वाहन न चलाएं।
- प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों को नजरअंदाज न करें।
- ढाबे पर रुकना पड़े तो वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें।
इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क हादसे रोकने की दिशा में ही लगातार प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत सड़क किनारे जितने भी ढाबे हैं, उन पर पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी। गलत दिशा में चलने वाली रोडवेज बसों के चालकों पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग के अफसरों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed